वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने राजातालाब और हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाएं जानीं। इस दौरान प्लेटफार्म, कार्यालय से लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर होने वाले कार्यों की गुणवत्ता को परखा। अधिकारियों को कार्यों की माॅनीटरिंग करते रहने को कहा।
रेलवे स्टेशन राजातालाब, हरदत्तपुर में डीआरएम ने स्वच्छता के साथ स्टेशन पैनल, रिले रूम, संरक्षा उपकरण आदि को देखा। इसके अलावा स्टेशन अभिलेखों, रिले रूम चाभी हस्तांतरण रजिस्टर, स्टेशन वर्किंग रूल आदि की जांच की। राजातालाब स्टेशन यार्ड में लूप लाइन संख्या 1 के रेलवे ट्रैक के बदलाव एवं रेल वेल्डिंग का निरीक्षण किया। हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन में केंद्रीयकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउंटर, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों को देखा।