फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सूरजकुंड पर श्रीकृष्ण के पुत्र सांब ने की थी सूर्य की तपस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मोहल्ले में सांबादित्य का मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और उनके पुत्र सांब से जुड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण के श्राप से मुक्ति के लिए सांब ने यहीं पर 12 वर्ष तक तपस्या की और सांबादित्य मंदिर का निर्माण कराया। वर्तमान में सूरजकुंड में गहड़वाल कालीन 12वीं सदी का सूर्य मंदिर आज भी है। मंदिर के गर्भगृह में स्थापित विशाल पद्म के रूप में सूर्य के प्रतीकात्मक अंकन का प्रमाण यहां सुरक्षित है। स्कंद पुराण एवं सांब पुराण में कृष्ण के पुत्र सांब द्वारा सांबादित्य यानी सूर्य मंदिर स्थापित किए जाने के संदर्भ मिलते हैं। मंदिर के पूर्व दिशा में सूरजकुंड है। कुंड के पूर्वी भाग में तीन देवालय हैं जो लगभग 18वीं-19वीं सदी के हैं जिनमें गर्भगृह में शिवलिंग, गणेश एवं हनुमान की मूर्तियां स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें