फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से परेशान...आत्महत्या: 56 लाख रुपये की ठगी, परेशान हो गई थी महिला; पुलिस ने नहीं दर्ज किया था केस

Fri, 17 Apr 2026 05:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: कैण्ट पुलिस का कहना है कि अधिकारियों के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
कैंट थाने के बाद मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के कैण्ट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में निवेश के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में आक्रोश है। मृतका की बहन ने पांच लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी, भास्करा तालाब निवासी नीलम यादव ने पुलिस उपायुक्त को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन नूतन यादव फुलवरिया में अपने परिवार के साथ रहती थीं। आरोप है कि सूरज कुमार (बेतिया, बिहार), सतीश कुमार भारती (सुन्दरपुर), ममता जायसवाल, विष्णु जायसवाल और उनका रिश्तेदार दीपक जायसवाल ने मिलकर नूतन यादव को फोरेक्स, क्रिप्टोकरेंसी और रियल एस्टेट में निवेश कर पैसा दोगुना करने का झांसा दिया।

तहरीर के अनुसार, आरोपितों ने नूतन यादव और उनके रिश्तेदारों से करीब 56 लाख रुपये निवेश के नाम पर जमा करवा लिए। भरोसा दिलाने के लिए ममता जायसवाल ने भी कुछ रकम उसी माध्यम से लगाने का दिखावा किया। इसके बाद सभी आरोपित नूतन पर लगातार दबाव बनाने लगे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

गंभीर आरोप यह भी है कि विष्णु जायसवाल ने धोखे से नूतन यादव का अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपित उसे वायरल करने की धमकी देकर 11 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस ब्लैकमेलिंग से नूतन यादव बेहद तनाव में आ गई थीं। उन्होंने अपनी बहन को भी इस उत्पीड़न की जानकारी दी थी।

नीलम यादव का कहना है कि लगातार दबाव, ठगी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उनकी बहन ने 9 अप्रैल 2026 को आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को ही कैण्ट थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें