फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: कबीरचौरा, मैदागिन, बेनिया से विश्वनाथ मंदिर के लिए चलेगी गोल्फ कार्ट; यात्रियों की सुविधा बढ़ी

Fri, 17 Apr 2026 05:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अक्षय तृतीया से काशी विश्वनाथ मंदिर तक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू होगी। कबीरचौरा, मैदागिन व बेनिया से इलेक्ट्रिक कार्ट चलेंगी। यह सुविधा खासकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों के लिए लाभदायक होगी और भोर 3 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
गोल्फ कार्ट सेवा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Golf Carts in Varanasi: अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल से काशी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। कबीरचौरा, मैदागिन और बेनिया जैसे प्रमुख स्थानों से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से आम और खास सभी भक्तों को बाबा विश्वनाथ के धाम तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि बेनिया स्थित राज नारायण पार्क, कबीरचौरा और मैदागिन समेत कई स्थानों से गोल्फ कार्ट सेवा संचालित की जाएगी, जो सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक पहुंचेगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगा लाभ

प्रारंभिक चरण में करीब 25 गोल्फ कार्ट चलाई जाएंगी, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क देना होगा। यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर की गई है, क्योंकि ये सभी गोल्फ कार्ट इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।

नगर आयुक्त के अनुसार, गोल्फ कार्ट सेवा प्रतिदिन भोर में 3 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी, ताकि मंगला आरती से लेकर रात्रि दर्शन तक आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। गोल्फ कार्ट दो प्रकार की होंगी। एक में छह लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि दूसरी में नौ लोग बैठ सकेंगे। 

इसके अलावा, मैदागिन स्थित टाउनहॉल और राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) में बने आधुनिक पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु गोल्फ कार्ट के माध्यम से आसानी से विश्वनाथ धाम तक पहुंच सकेंगे। आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार अन्य स्थानों तक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें