शहर के कैटरर्स इस संकट से इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने आगामी दो महीनों की लगभग 30 बड़ी बुकिंग्स कैंसिल कर दी हैं। कैटरर शरद श्रीवास्तव ने बताया कि अब कोई भी नई बुकिंग तभी ली जाएगी, जब आयोजनकर्ता स्वयं गैस सिलिंडर का प्रबंध करेंगे। वहीं, कैटरर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सिलिंडर बचाने के लिए अब शादियों के मेन्यू में पकवानों की संख्या आधी कर दी गई है।
एजेंसियों पर ताला और सर्वर की मार
नदेसर स्थित वाराणसी गैस एजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार को उपभोक्ता सुबह से पासबुक लेकर खड़े रहे, लेकिन ऑफिस पर ताला लटका रहा। वहीं, मिर्जामुराद के बेनीपुर गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि 10 दिन पूर्व ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कोई मेसेज नहीं आया।