फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा एक्सप्रेस से डीआरआई टीम ने बरामद किया 2.4 किलो सोना, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
सोना हावड़ा से कानपुर ले जाया जा रहा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने रविवार रात पीडीडीयू रेलवे स्टेशन (मुगलसराय) पर युवा एक्सप्रेस ट्रेन से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर तस्करी का 2.4 किलो सोना बरामद किया। सोना हावड़ा से कानपुर ले जाया जा रहा था। टीम सोना और दोनों आरोपियों को वाराणसी ले गई।  
विज्ञापन


सूचना मिली कि हावड़ा से आनंद विहार जा रही अप युवा एक्सप्रेस ट्रेन में सोना ले जाया जा रहा है। इस पर डीआरआई टीम रविवार की रात ढाई बजे  रेलवे स्टेशन पहुंची। उसी समय ट्रेन भी आई। टीम ने एसी कोच में यात्रियों के सामान की तलाशी ली तो दो व्यक्तियों के बैग से ईंट के रूप में 2.4 किलो सोना मिला।

दोनों से कागजात की मांग की गई लेकिन वे नहीं दिखा सके। दोनों ने अपना नाम कन्हैया लाल व्यास और रोहित जायसवाल निवासी कोलकाता बताया। डीआरआई के सीनियर इंटेलिजेंट आफिसर एके राय ने बताया कि सोना बांग्लादेश से भारत लाया गया और हावड़ा से कानपुर ले जाया जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें