फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 10 किलो सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुगलसराय/वाराणसी
विज्ञापन
बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल के एसी सेकेंड कोच में छापेमारी कर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने 9.95 किलोग्राम सोने के 60 बिस्कुट बरामद किए।
विज्ञापन


साथ ही, मिजोरम निवासी चुंगलिअंजुइया और लालेंगकीम को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डीआरआई ने सोमवार को यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद मंगलवार को उनका चालान कर दिया गया। बरामद सोने की कीमत तीन करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है। 

मौजूदा साल में अब तक डीआरआई मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 18 किलोग्राम सोना जब्त कर चुकी है। डीआरआई की वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर आनंद कुमार राय ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि म्यांमार से तस्करी कर सोने के बिस्कुट नई दिल्ली ले जाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


छानबीन के आधार पर ब्रह्मपुत्र मेल के एसी सेकेंड कोच में छापेमारी की गई। मिजोरम निवासी दो युवक सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ में सामने आया कि दोनों कूरियर ब्वाय हैं और उन्हें कोलकाता से सोना नई दिल्ली पहुंचाने को कहा गया था।

इसके बदले उन्हें 40 हजार रुपये, आने-जाने का टिकट और रहने-खाने का खर्च देने की बात थी। सोना देने और लेने वाले के बारे में दोनों ने अनभिज्ञता जताई। 

मुगलसराय बना तस्करी का हब

बरामद हुआ सोना। - फोटो : demo pic
बांग्लादेश और म्यांमार सहित अन्य देशों से तस्करी का सोना कोलकाता से मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली तक पहुंचाया जाता है। डीआरआई या अन्य एजेंसियां जब भी तस्करी का सोना जब्त करती हैं तो सिर्फ कूरियर ब्वाय ही गिरफ्त में आते हैं।

उन्हें लेनदेन करने वाले सरगना तक डीआरआई अब तक नहीं पहुंच पाई है। डीआरआई के मुताबिक तस्करी करने वाले इस गिरोह का नेटवर्क कुछ इस तरह से काम करता है कि कूरियर ब्वाय के पास न तो किसी का नंबर या पता होता है और ना ही वो मोबाइल रखते हैं।

इसके बावजूद निर्धारित स्थान पर पहुंचते ही अनजान शख्स सामने आता है और पहले से निर्धारित सांकेतिक भाषा में बातचीत कर सोना ले लेता है। कूरियर ब्वाय के लिए खासतौर से कोलकाता, बांग्लादेश या पूर्वोत्तर के राज्यों के लोगों का ही इस्तेमाल किया जाता है ताकि पकड़े जाने पर भी भाषायी समस्या के कारण उनसे एजेंसियां कुछ उगलवा ना सकें।
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ा 30 लाख रुपये मूल्य का गांजा

ट्रक से कार में रखते वक्त पकड़ा गया 351 किग्रा गांजा 
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचफेड़वा हाइवे से सोमवार की रात एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने सूचना पर एक ट्रक से 351 किलोग्राम गांजा बरामद किए जाने के साथ तस्करी के आरोप में गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को धर दबोचा।

इस दौरान पुलिस ने एक कार व आठ मोबाइल भी बरामद किया। जिस पर लादकर गांजे को सप्लाई के लिए विभिन्न जिलों में की जानी थी। ट्रक, कार, गांजा व मोबाइल समेत पांचों आरोपियों को पकड़कर एसटीएफ ने आवश्यक कार्यवाही के बाद अलीनगर थाने के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। बरामद गांजे की कीमत पुलिस ने तीस लाख रुपये बताई है। 

यूपी एसटीएफ ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस बात की लगातार सूचना मिल रही थी कि आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, असोम व छत्तीसगढ़ से लगातार बड़े पैमाने पर गांजे की अंतर्राज्यीय स्तर पर तस्करी हो रही है। इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने एक टीम का गठन कर अपनी फील्ड यूनिट को कार्य पर लगा दिया।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली की उड़ीसा व अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर गांजा सड़क मार्ग से होते हुए जनपद में प्रवेश करेगा। इसके बाद एक निर्धारित स्थान पर मादक पदार्थ को कार में लादकर भेज दिया जाएगा। सूचना पर एसटीएफ ने अलीगनर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा फ्लाई ओवर के पास सोमवार की देर रात जाल बिछाया।

पुलिस ने बताया कि एक ट्रक से जैसे ही गांजा उतार कर कुछ लोग पास में ही खड़ी में रखने लगे तभी सभी लोगों को धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना सुधीर सिंह निवासी जनपद बक्सर बिहार समेत  प्रदीप यादव निवासी फातिमापुर जिला गाजीपुर, शैलेंद्र सिंह निवासी भरतपुर जिला गाजीपुर, मुन्नी लाल निवासी जाजपुर रोड उड़ीसा, अतुल सिंह निवासी कोहडा जिला जौनपुर शामिल रहे।

गांजे तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बड़ी मात्रा गांजे को मंगवाकर इसे जौनपुर, चंदौली, वाराणसी जैसे जिलों में फुटकर बिक्री के लिए भेजा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसटीएफ ने पकड़े गए तस्करों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें