फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर योगी सरकार मुस्लिम महिलाओं के साथ:डॉ. रीता बहुगुणा

Fri, 12 May 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कहा कि थोड़ा इंतजार करिए । प्रदेश सरकार का काम जल्द ही दिखाई देगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली समेत हर क्षेत्र में तेज गति से विकास होगा।
विज्ञापन


वहीं, तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार इस मामले में पूरी तरह से मुस्लिम  महिलाओं के साथ है। वह आशा महाविद्यालय( बाबतपुर ) में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

 मंत्री डॉ. जोशी ने कहा कि कहा कि सरकार तहसील मुख्यालय में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली देने के लिए कटिबद्ध है। स्वच्छता, रोजगार, गंगा समेत सहायक नदियों की सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रमुख लक्ष्य हैं।
विज्ञापन


कहा कि अस्पतालों में 600 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।  साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को दो कमरे का भवन उपलब्ध कराने के साथ बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें