फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रीना हत्याकांड : पुलिस ने बिछाया था जाल, डॉ. आलोक फिर भी नहीं लगे हाथ

Wed, 17 Jul 2019 03:34 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के मौत के मामले में पुलिस का मानना है कि अगर रीना की हत्या नहीं हुई तो उन्हें उनके पति डॉ. आलोक ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया है। पुलिस अभी तक आरोपी पति डॉ. आलोक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


वाराणसी के टैगोर टाउन के डॉ. आलोक सिंह के अदालत में समर्पण की आशंका पर मंगलवार को कैंट थाने की पुलिस ने दीवानी कचहरी में घेरेबंदी की, लेकिन वह नहीं आए। इस बीच डॉ. आलोक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

उधर, पुलिस के अनुसार डॉ. आलोक की पत्नी डॉ. रीना की हत्या का क्राइम सीन रि-क्रिएट करने के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम क्राइम सीन को रि-क्रिएट करने बुधवार को वाराणसी पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती दो जुलाई को डॉ. रीना सिंह की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। उनके पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में पति डॉ. आलोक और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ. आलोक के भूमिगत होने पर कैंट पुलिस ने अदालत में आवेदन देकर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि डॉ. आलोक के अदालत में समर्पण करने की सूचना मिली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जौनपुर, लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में उनकी तलाश में छापेमारी जारी है। डॉ. आलोक के समर्पण न करने पर जल्द ही उन्हें फरार घोषित कराने के लिए अदालत में आवेदन दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें