फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों को रात भर ढूंढती रही पुलिस, फिल्मी स्टाइल में तालाब से तड़के निकलकर भागे

Wed, 17 Jul 2019 03:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंगलवार रात में बाइक चुराने आए दो चोरों को जब बाइक के मालिक ने दौड़ाया तो दोनों चोर बाइक छोड़ तालाब में कूद गए। इसके बाद भोर में फिल्मी स्टाइल में बाइक चोर फरार हो गए।

विज्ञापन


आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी उमाशंकर सिंह पुत्र स्व. अक्षयवर सिंह के दरवाजे से मंगलवार की रात 11.30 बजे दो चोर बाइक चुरा लिए। उमाशंकर सिंह ने बाइक ले जाते वक्त दोनों चोरों को देख लिया था। उमाशंकर ने तुरंत अपने पुत्र अरूण सिंह को जगा कर पूरी बात बताई।

अरूण अपनी बाइक लेकर से चोरों का पीछा करने लगा। उमाशंकर के घर से लगभग चार किलोमीटर दूर कनैला गांव के पास अरूण ने पैर से बाइक चोरों द्वारा चुराई गई बाइक को धक्का मारा तो दोनों गिर गए। इसके बाद दोनों चोर अरूण को कट्टा दिखाते हुए बाइक छोड़कर एक तालाब में कूद गए। इसके बाद अरूण ने डायल 100 पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों की तलाश जारी की। लेकिन चोर कहीं मिले नहीं। इसके बाद जब पुलिस चली गई तो बुधवार की भोर में दोनों चोर के अंदर से बाहर निकले। जब तक ग्रामीण उन दोनों को पकड़ पाते तब तक वे दूर भाग निकले थे।

उमाशंकर सिंह ने संबंधित थाने में दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि चोर करीब 4 घंटे तक पानी में बैठे कैसे रहे, ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में होता  देखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें