फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए काशी के डॉ. रमेश और प्रकाश नारायण, शिक्षक समाज ने बधाई

Thu, 12 Feb 2026 02:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और बंगाली टोला इंटर कॉलेज के अध्यापक को सम्मान मिला। दोनों शिक्षकों को सम्मान पाने के लिए पूरे शिक्षक समाज ने बधाई दी।
 
विज्ञापन
डॉ. आरपी सिंह, पीएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जारी की। इसमें वाराणसी के दो शिक्षकों डॉ. रमेश प्रताप और प्रकाश नारायण का भी नाम शामिल हैं। दोनों शिक्षकों को सम्मान पाने के लिए पूरे शिक्षक समाज ने बधाई दी।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को की गई। 2025 के लिए प्रदेश के राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालय के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

शासन ने मंगलवार को इसके लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी। इसमें काशी के दो शिक्षक शामिल हैं। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में पहले उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रमेश सिंह और दूसरे बंगाली टोला इंटर कॉलेज सोनारपुरा के कला अध्यापक प्रकाश नारायण सिंह हैं।
विज्ञापन


डॉ. रमेश ने बताया कि वह यूपी कॉलेज में 1993 से कार्यरत हैं। 2017 से अब तक प्रधानाचार्य हैं। प्रकाश नारायण ने बताया कि बंगाली टोला इंटर कॉलेज में उनकी तैनाती 2009 से है। वह कला के अध्यापक हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इन शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार, 25-25 हजार रुपये नगद, प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें