किसानों का कहना है बेमौसम बारिश और कोहरा पड़ने से आलू, मटर, गोभी सहित दलहन और तिलहन की फसलों पर इसका काफी असर पडे़गा जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है ऐसे मौसम में सब्जी और दलहन और तिलहनी फसलों में झुलसा रोग और सिंचाई वाले फसलों में पीलापन का खतरा बढ़ जाता है।
अचानक से मौसम में बदलाव से गोभी की फसल में माहों कीट लगने, फूल के छोटा की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे इसका मंडी सही दाम नहीं मिलपाता। - रामखेलावन पटेल, करधना, सेवापुरी
मटर मांग बाजार में इन दिनों खूब है। फसल तैयार है अधिक ठंड और बारिश से फलों को नुकसान पहुंचने से उत्पादन कम होगा। ऐसे में लागत भी निकाल पाना मुश्किल होगा। - गुलाब पटेल, भटपुरवा, सेवापुरी
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि मौसम के बदलाव से सब्जियों की फसल में कीट और रोग संभावना को देखते हुए किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए कुछ कीटनाशक रसायन और फफूंद नाशक के छिड़काव की सलाह किसानों दी जा रही है।