दो दिन पहले ही शादी में मिली कार लेकर सड़क पर निकले एक नौसिखिया ने साइकिल सवार को धक्का मारने के बाद सास-बहु के उपर चढा दी। इस हादसे में दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। उग्र भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। घटना यूपी के मऊ जिले की है। सरायलखांसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे यह घटना घटी। सास और बहु सड़क किनारे उपले सुखा रही थीं।
घटना से नाराज भीड़ ने कार में आग लगा दी और मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। हरपुर गांव स्थित दलित बस्ती निवासी सास सोनिया (70) और बहू तारा (45) सड़क के किनारे और घर के सामने उपला सुखाने के लिए उसे पलट रही थीं। तभी मऊ की तरफ से आ रही एक स्वीफ्ट कार गुजरी और सास बहू को रौंद दिया।
दूसरी तरफ नाराज भीड़ ने कार में आग लगाकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज और सीओ नगर राजकुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने पर जाम एक घंटे बाद समाप्त हुआ।
घायल साइकिल सवार राम दरश यादव (50) हरपुर गांव का ही निवासी है। चालक उपेंद्र पिजड़ा गांव का निवासी है। दुर्घटनाग्रस्त कार दो दिन पूर्व उसे शादी में मिली थी। घटना के समय उपेद्र रिश्तेदारों को मऊ मुख्यालय छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ।