अमर उजाला का माई सिटी ऐप अगर आपने अबतक डाउनलोड नहीं किया है तो जल्द कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अमर उजाला आपके लिए, आपके शहर की सबसे ज्यादा खबरें लेकर आता है। अब हम आपके लिए मौका लाए हैं अमर उजाला रिपोर्टर बनने का।
आपकी भेजी एक खबर आपके शहर, मोहल्ले या इलाके की तस्वीर बदल सकती है। हम आपकी भेजी जानकारी को सरकार, प्रशासन और समाज तक ले लाएंगे।
अमर उजाला का माई सिटी ऐप के जरिए आप ना सिर्फ खबरें और सूचनाएं पा सकते हैं बल्कि आप सूचनाएं देकर शहर के रिपोर्टर भी बन सकते हैं। अगर आप को कोई समस्या दिखे जैसे नली,गली,सिवेज,बिजली या फिर सड़क,अस्पताल और सरकारी कार्यालय जहां कहीं भी तो आप बेहिचक माई सिटी ऐप के द्वारा हमसे साझा करें। आपकी द्वारा साझा की गई समस्या को अमर उजाला अखबार प्रमुखता से छापेगा। साथ ही एप पर आपका नाम और फोटो भी दिखेगा।
कैसे बनें अमर उजाला रिपोर्टर
अमर उजाला रिपोटऱ्र बनना बेहद आसान है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से MY CITY ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप ओपेन कर अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर डालें। सेक्शन में जाकर वाराणसी शहर सेलेक्ट करें। ऐप के नीचे सबसे दाईं ओर लाल रंग में सिटी रिपोर्टर का आइकॉन दिखेगा। इस पर क्लिक करें ,अपना मेसेज टाइप कीजिए और फोटो को अटैच कीजिए। बस इस मेसेज को सेंड कर दीजिए। आप अपने आसपास की कोई खबर, समस्या और रोचक जानकारी हमें माई सिटी ऐप के द्वारा भेज सकते हैं। फोटो के साथ उसकी पूरी जानकारी देना न भूलें।
नियम व शर्तें
अगर आप चाहेंगे तो खबर के साथ आपका नाम जाएगा। आप नहीं चाहेंगे तो नाम गोपनीय रखा जाएगा। आपकी भेजी हर सूचना का प्रकाशन जरूरी नहीं। छपना या न छपना अमर उजाला संपादकीय टीम ही तय करेगी। प्रकाशन का आधार यह होगा कि सूचना प्रामाणिक है या नहीं। यह भी देखा जाएगा कि सूचना पाठकों के लिए कितनी जरूरी है। खबर व फोटो के साथ स्थान, दिन व समय की सूचना होनी चाहिए।
माई सिटी ऐप के अन्य फायदे
माई सिटी ऐप के कई सारे फायदे हैं। इस ऐप के जरिए आप वाराणसी के घूमने-फिरने के स्थान, उन जगहों की खासियतें और वहां पहुंचने के रुट आसानी से पा सकते हैं। वाराणसी में कौन सी फिल्म लगी है और उसका शो टाइम क्या है यह बात तो ऐप बताता ही है साथ में उस फिल्म का रिव्यू है। शहर के रेस्टोरेंट, बार, कैफे, मॉल, फुटकर बाजार की लोकेशन और खासियत आप इस ऐप के जरिए जान सकते हैं। यदि आप इस शहर में नए हैं तो आपको प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, स्कूल आदि के बारे में जानकारी चाहिए होती है। आपका यह ऐप आसानी से इसे उपलब्ध कराता है। आप किसी समस्या में हैं तब भी यह ऐप आपके काम आएगा। इस ऐप में आपको शहर के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी उनके नंबरों के साथ मिलेगी। साथ की कोई दुर्घटना होने पर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और क्षेत्रवार पुलिस के नंबर भी यहां उपलब्ध हैं।
कैसे करें डाउनलोड
एंड्रायड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं- गूगल प्ले स्टोर - MY CITY टाइप करें- दूसरे नंबर पर अमर उजाला माई सिटी ऐप आएगा। इसे डाउनलोड कर लें। ऐप ओपेन कर अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर डालते ही आप शहर के रिपोर्टर बन गए। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।