सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कबड्डी प्रतियोगिता में आठ मुकाबलों में मातेश्वरी क्लब का दबदबा रहा। क्लब ने अपने लीग के दो मुकाबले में विकास इंटर कॉलेज को और भारतीय क्लब को परास्त कर विजेता बनी। हॉकी के छह मुकाबले में सिगरा स्टेडियम की महिला और पुरुष टीम विजयी हुई। इसने अलावा बास्केटबाल के चार, जूडो के आठ, कुश्ती के 30 जोड़ी मुकाबले हुए।
सिगरा स्टेडियम में एथलेटिक्स में 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। वहीं, जूडो के आठ मुकाबलों में पुरुष वर्ग में महेश ने अखिलेश को, ओमप्रकाश ने अभिषेक को महिला वर्ग में समीक्षा ने अलिना को, समृद्धि ने साक्षी को, शिवांगी ने साक्षी पांडेय को, पूजा ने आस्था को और श्रद्धा ने नारायणी को पटखनी दी। जबकि राजनंदनी और मेराज को वॉकओवर मिला।
वहीं, कबड्डी में एनईआर ने कंदवा को 33-23 अंक से हराया, नवयुवक मंगलदल ने आदर्श बाल मंगल दल को 30-17 से और एपीएस एकेडमी ने जय बजरंग दल को 20-14 से हराया। महिला वर्ग में कंदवा टीम ने आदर्श क्लब को 22-5 अंक से, जीएस कान्वेंट स्कूल ने मालवीय इंटर कॉलेज को 17-12 अंक से, आदर्श क्लब ने गांधी मेमोरियल क्लब को 28-17 अंक से पराजित किया। तीसरे दिन खेलों की शुरुआत यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह ने किया।
महिला बास्केटबाल में बीएचयू जीता
बास्केटबाल के चार मैचों में एनईआर बुल्स ने बीएचयू को 67-64 स्कोर से, राजश्री ए ने राजश्री बी को 49-26 अंक से हराया। महिला वर्ग में बीएचयू ने सनबीम वरुणा को 47-9 स्कोर से और राजश्री ए ने राजश्री बी को 50-5 स्कोर बडे़ अंतर से हराया।
रोशन ने रितिक को हराया
कुश्ती के 30 जोड़ी कुश्ती में धनंजय ने मनोज को, रोशन ने रितिक को और आकाश ने रोशन को चित कर प्रथम स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स के 1500 मीटर दौड़ में मनोज और गुड़िया प्रथम रहे।