फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के लिए खरीदारी करते हुए न भूलें कोरोना प्रोटोकॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भले ही कोरोना का एक सक्रिय मरीज हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को त्योहारों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। इसमें बाजारों में सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन के साथ ही टीकाकरण कराने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है, वह दूसरी डोज का समय आने पर टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रभारी सीएमओ ने बताया कि धनतेरस, दीपावली के साथ ही छठ पूजा पर भी लोग बाजारों में खरीदारी करते हैं। इस वजह से भीड़ भी अधिक होती है। ऐसे में याद रखने की जरूरत है कि कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह से ढककर रखें, एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखना है। किसी भी जगह जाने पर हाथों को सैनिटाइज करना नहीं भूलें।
पटाखों के धुएं से फेफड़े पर असर
प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि दीपावली पर जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। पटाखों से पूरी तरह से तौबा करने में ही समझदारी है क्योंकि सभी को पता है कि कोरोना सबसे ज्यादा फेफड़ों पर ही असर डालता है । पटाखों का शोर और उसका धुआं भी हमारी सांसों और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए खुद के साथ, घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित बनाने के लिए इस बार पटाखों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें