फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, अचानक जाल में फंसी डॉल्फिन, और फिर...

Thu, 29 Oct 2020 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जाल में फंसी डॉल्फिन को गंगा में छोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में गंगा में मछली पकड़ते समय जाल में डॉल्फिन फंस गई। इस दौरान मछुआरों ने गंगा प्रहरी दर्शन निषाद को फोन कर सूचना दी। इसके बाद डॉल्फिन को गंगा में छोड़ दिया।

विज्ञापन

वाराणसी में गुरुवार को दोपहर 12 बजे चहनिया के ग्राम सभा सोनबरसा टांडाकला वन क्षेत्र में मछली पकड़ते समय जाल में डॉल्फिन फंस गई थी। जाल में डॉल्फिन को फंसा देख मछुआरों ने डॉल्फिन संरक्षण को लेकर जागरूक करने वाले दर्शन निषाद गंगा प्रहरी को फोन करके सूचना दी।


उन्होंने फोन पर बताया कि मछली को सही से लोकनी रख दें। दर्शन निषाद ने इस दौरान जिला वन अधिकारी और भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून संबंधित वैज्ञानिक को सूचना दी। इसके बाद मौके पर दर्शन निषाद भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की सलाह पर तुरंत डॉल्फिन को गंगा नदी में डाल दिया। गंगा प्रहरी दर्शन निषाद ने बताया कि पूर्वांचल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर में भी डॉल्फिन जगह-जगह दिखाई देती हैं। इनका संरक्षण करना हमारा प्राथमिकता है, क्योंकि डॉल्फिन विलुप्त होने की कगार पर हैं। डॉल्फिन शुद्ध और मीठे जल की सूचक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें