फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड जुबली समारोह: सेवा, शिक्षा और नवाचार से विभाग को दिलाएंगे नई पहचान, डॉक्टरों ने लिया संकल्प

Sat, 19 Apr 2025 11:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: बीएचयू बाल रोग विभाग के डायमंड जुबली समारोह में डॉक्टरों ने संकल्प लिया कि सेवा, शिक्षा और नवाचार से विभाग को नई पहचान दिलाएंगे। 
विज्ञापन
बीएचयू बाल रोग विभाग के डायमंड जुबली समारोह में डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में शनिवार को बाल रोग विभाग के डायमंड जुबली समारोह में चिकित्सा, नवाचार आदि की विकास यात्रा की झलक दिखाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं ने समारोह को यादगार बना दिया। इस दौरान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंकुर सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवा, शिक्षा और नवाचार से विभाग को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल परिसर में ओपीडी ब्लॉक के सामने बने बाल रोग विभाग को रंग बिरंगी बत्तियों से सजाया गया था। केएन उडुप्पा सभागार में विभाग की ओर से बच्चों में होने वाली अलग-अलग बीमारियों के उपचार की विस्तृत रिपोर्ट भी दी गई। आईएमएस की डीन प्रो. शंपा, डीन रिसर्च प्रो. गोपालनाथ के साथ ही अस्पताल के चिकित्साधीक्षक प्रो. कैलाश कुमार और विभागाध्यक्ष ने विभाग की स्थापना के डायमंड जुबली समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। 

इसे भी पढ़ें; आईआईटी बीएचयू: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई टली, 12 मई को पड़ी अगली तारीख
विज्ञापन


इस दौरान विभाग को अपनी सेवा देने वाले 40 पूर्व शिक्षकों और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह में प्रो. अशोक कुमार ने नवजात रोग संभाग, प्रो. विनीता गुप्ता ने हेमेटोलॉजी एवं आंकोलॉजी, प्रो. राजनीति प्रसाद पिडियाट्रिक न्यूरोलॉजी और प्रो. सुनील कुमार राव ने पिडियाट्रिक इंटेन्सिव केयर एवं पिडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी, प्रो. अंकुर सिंह ने पिडियाट्रिक जिनेटिक्स के तहत इलाज, नवाचार आदि के कार्यों के बारे में बताया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: पूर्व विधायक के भाई की पुत्र बधू का फंदे पर लटका मिला शव, खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस

समारोह में विभाग की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियां, शोध कार्य और पूर्व छात्रों के अनुभवों को संकलित करती हुई पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। विभागाध्यक्ष ने कहा कि डायमंड जुबली समारोह बाल रोग विभाग की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में उच्च कोटि की चिकित्सा, शिक्षण एवं अनुसंधान के प्रति इसके निरंतर प्रयासों की प्रेरणा बनेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. अनिल, डॉ. दिव्या और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनु ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें