कार्यक्रम में चिकित्सकों से वार्ता करते आयुष मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर्स ही हमारे सुपर हीरो
मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर ही समाज के असली हीरो हैं। किसी को नया जीवन देना बहुत बड़ी सेवा का काम है। ये बातें अमर उजाला की ओर से डॉक्टर्स डे पर चांदपुर कार्यालय में आयोजित डॉक्टरों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहीं।
आयुष मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को सम्मानित करना गौरव की बात है। दिन प्रतिदिन अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या निश्चित तौर पर सेवा के प्रति विश्वास का प्रमाण है। आयुष मंत्री ने कोरोना काल में बेड, ऑक्सीजन की कमी सहित अन्य चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण के इस दौर में बहुत कुछ सीखने को मिला।
कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से सभी चिकित्सकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।