पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर शहर के वाराणसी के एक डॉक्टर को कहा गया कि आपका भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर ने तत्काल अपने भतीजे से संपर्क किया तो पता लगा कि वह पटना में सुरक्षित है। इस पर उन्होंने राहत की सांस ली और जिस नंबर से कॉल आई थी उसे ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
गोलघर, मैदागिन निवासी डॉ. सीकेपी सिन्हा ने बताया कि रविवार को उनके व्हाट्स एप नंबर पर कॉल आई। जिस नंबर से कॉल आई थी उस पर एक पुलिस अधिकारी की डीपी लगी हुई थी। कॉल रिसीव करते ही उधर से कहा गया कि आपका भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस पर उन्होंने फोन डिसकनेक्ट कर तत्काल अपने भतीजे से संपर्क किया। भतीजे ने बताया कि वह सकुशल है तो उन्होंने जिस नंबर से कॉल आई थी उसे देखा। नंबर की शुरुआत +92 से थी। इस पर वह समझ गए कि कॉल करने वाला साइबर फ्रॉड है और उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया।