फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर से की मारपीट

Thu, 04 Oct 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
विरोध जताते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
बनारस के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बुधवार की दोपहर डॉक्टर से मारपीट के विरोध में डॉक्टर और फार्मासिस्ट इमरजेंसी सेवा ठप कर हड़ताल पर चले गए। हालांकि वार्ड में भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई और उनका इलाज चलता रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

बैठक कर तय होगी आगे की रणनीति

2 of 6
धरने पर बैठे डॉक्टर - फोटो : amar ujala
नाराज डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने इमरजेंसी में धरना देकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ ने बातचीत की लेकिन डॉक्टर नहीं माने। शाम 6.30 बजे जिला प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर हड़ताल वापस हुई।
 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बीएचूय के सर सुंदरलाल अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद हड़ताल अभी खत्म हुई ही था कि मंडलीय अस्पताल में हड़ताल शुरू हो गई। यहां अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान दोपहर ढाई बजे जैतपुरा निवासी एक मरीज की मौत हो गई।

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके विरोध में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉ. जयेश मिश्रा के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोट आई है। इसकी जानकारी अन्य डॉक्टरों, कर्मचारियों को हुई तो वह इमरजेंसी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान घटना के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सूचना पाकर मौके पर सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघ के  पदाधिकारियों के आह्वान पर शाम 6.30 बजे हड़ताल खत्म हुई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे आपात बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उधर, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. भानुशंकर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह आदि पदाधिकारी भी मंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना पर विरोध जताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि मामले में चिकित्सकों, कर्मचारियों से बातचीत हुई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद वह काम पर लौट आए। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें