फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्राणायाम करें, संतुलित आहार लें और अवसाद से बाहर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में सामाजिक दूरी नहीं शारीरिक दूरी बनाकर रखिए। योग प्राणायाम कीजिए, संतुलित आहार लीजिए और अवसाद से बाहर निकलिए। यह सुझाव विशेषज्ञों ने एबी फाउंडेशन की ओर से आयोजित वेबिनार के दौरान आम जनता को दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कोविड संक्रमण से उबरने के बाद होने वाले अवसाद से कैसे बचें विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। कोलकाता के मनोचिकित्सक डॉ. रंजन घोष और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि सामाजिक दूरी न अपनाकर शारीरिक दूरी अपनानी है। दिल्ली के तिहाड़ जेल में मनोचिकित्सक डॉ. विवेक दवे ने लोगों से अपील की कि वे शराब, सिगरेट एवं अन्य सभी नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रह कर एक व्यवस्थित जीवन शैली अपनाएं। कोलकाता के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण जहां मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है, वहीं लोगों के अंदर मानसिक अवसाद शत प्रतिशत है। इसे बहुत ही अच्छे ढंग से मैनेज करने की आवश्यकता है। संयोजन व संचालन वरिष्ठ पत्रकार पद्मपति शर्मा ने किया और स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों को चिकित्सकों केसामने रखा। इस दौरान चंद्रकांत मिश्रा, रवि पांडे, आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें