रक्तदान महादान है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर 14 जून को लहुराबीर स्थित आईएमए परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आप भी रक्तदान कर महादानी बनें। आपका यह महादान उन तमाम जरूरतमंदों को जिंदगी दे सकता है, जिन्हें समय से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता। आइए हम-आप सभी मिलकर रक्तदान के इस अभियान को सफल बनाएं।
आईएमए के उपाध्यक्ष और मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह के मुताबिक प्राय: लोगों में इस तरह की भ्रांतियां रहती हैं कि खून देने से शरीर में कमजोरी आ जाएगी, इसलिए बहुत से लोग खून देने से कतराते हैं लेकिन हकीकत यह है कि रक्तदान करने से सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। अलबत्ता, आपके इस प्रयास से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है। शहर के ही अस्पतालों में बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें खून की जरूरत पड़ने पर उनकी यह आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती। उनके पास डोनर न होने की वजह से कभी-कभी जान बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों की मदद कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं। अगर आप रक्तदान करना चाहते हैं तो अमर उजाला की ओर से लगाए जा रहे शिविर में पहुंचें और रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें।
अमर उजाला की ओर से रक्तदान करने वाले महादानियों के लिए रक्तदाता क्लब का गठन किया जा रहा है। नीचे लिखे नंबरों पर फोन करके या वाट्स एप पर मैसेज भेजकर आप भी इस क्लब से जुड़ सकते हैं। वाट्सएप पर आपको नाम, फोटो, पूरा पता और ब्लड ग्रुप लिखकर भेजना होगा। महादान की इच्छा रखने वालों की तस्वीर प्रकाशित की जाएगी।
वाट्सएप नंबर - 9452111958 (रबीश श्रीवास्तव)
फोन नंबर- 9675201433-37 (चांदपुर कार्यालय )
ईमेल-vns-cityreporter@vns.amarujala.com