फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के हवाले होंगी निगम की सात मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रही बड़ी परियोजनाओं के विभागों की बैठक डीएम कौशलराज शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय में की। डीएम ने पीडब्ल्यूडी को सात मीटर से अधिक चौड़ी नगर निगम की सड़कों को लेने का निर्देश दिया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को संयुक्त रूप से पांच दिन के भीतर सर्वे करने को कहा गया।
विज्ञापन

सेतु निगम को चौकाघाट फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा गया। एनएचएआई की ओर से रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें जमीन अधिग्रहण के मामले को सलटाया जाएगा। जल परिवहन और ड्रेजिंग के लिए बातचीत की गई। राजकीय निर्माण निगम को जेटी बनाने के लिए जगह की आवश्यकता है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामले सुलझाए जाएंगे। 12 सीएनजी स्टेशन बनाए जाने हैं। इसके लिए भी जगह चिह्ति की जाएगी। गेल की ओर से बिछाई गई पाइप से घरेलू गैस आपूर्ति के बाबत जानकारी ली गई। सभी अधिकारियों को ताकीद किया गया कि जनता से जुड़ी समस्याओं पर फोकस करें। जल्द ही निरीक्षण और भ्रमण कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें