फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में डीएम की लेखपाल पर सख्त कार्रवाई, किया निलंबित

Thu, 07 Jan 2021 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लापरवाही करने पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल कई दिनों से अपने काम में लापरवाह दिख रहा था। इस बार मछलीशहर तहसील में कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों से मिलकर लेखपाल ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करा रहा था। लेखपाल को निलंबित करते हुए तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है। 

मछलीशहर तहसील क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी संजय पुत्र फक्कड़ ने ग्राम सभा में घूर गड्ढे के लिए आरक्षित जमीन पर शौचालय और रसोई का निर्माण कर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर अफसरों ने कई बार कब्जा हटवाने का निर्देश दिया, लेकिन हलका लेखपाल ने न इसमें कोई रुचि दिखाई और न ही कोई अन्य कार्रवाई की।

इसे लापरवाही और कब्जा धारक से मिलीभगत मानते हुए एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की रिपोर्ट के बाद डीएम ने लेखपाल संजय कुमार के निलंबन की कार्रवाई की। इससे पहले मंगलवार को केराकत तहसील में वरासत के दर्जनों मामले महीनों तक लंबित रखने पर सेनापुर के लेखपाल को डीएम ने निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें