फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जब इस जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए डीएम-एसपी, जानें क्या हुआ फिर

Sat, 27 Jun 2020 12:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य एवं एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक बैरकों की गहनता से जांच-पड़ताल की गई। साथ ही मेस में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची।

विज्ञापन

बदलते मौसम और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए कैदियों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इनके खान-पान से लेकर उन्हें बैंकों में सामाजिक दूरी के तहत रखने को भी कहा। इन दिनों जेल  की बैरकों में बढ़ती गर्मी और उमस के मद्देनजर बंदियों के लिए बिस्तर व पंखे  की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जेलर से पूछताछ की और हकीकत भी देखा।


बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इसके साथ ही भोजन और नाश्ता गुणवत्ता के हिसाब देने को कहा। जेल परिसर में बरसात के मद्देनजर साफ-सफाई  बेहतर रखने का निर्देश दिया। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के प्रति कैदियों को जागरूक करने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया। इस दौरान जेल कर्मियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें