फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितनी बिजली की खपत, उतना ही लिया जाए चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन की अवधि के बिजली फिक्स चार्ज में छूट सहित अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की गई कि व्यापारियों को बिजली बिल में राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

पूर्वांचल प्रभारी प्रेम मिश्रा ने बताया कि मंडल के प्रभारी लखन लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया है कि उद्यमियों व व्यापारियों को विद्युत बिल में लॉकडाउन और अनलॉक अवधि में फिक्स चार्ज और औसत के आधार का सही आकलन किया जाना जरूरी है। मंडल अध्यक्ष ध्रुव सोनी ने कहा कि विद्युत बिलों में फिक्स चार्ज और औसत यूनिट का आधार माना गया है वह तो चालू समय के उद्योग और व्यापार का है अत: इसे सुधार कर बिल भेजा जाए।
मंडल महामंत्री अशोक जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन और अनलॉक फेज में विद्युत बिल की गणना व्यवहारिक नहीं है क्योंकि इस अवधि में कारोबार हुआ ही नहीं तो औसत को आधार क्यों माना गया है। प्रवक्ता सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की इकाइयों का छोड़ दे तब भी जून के महीने में भी व्यापार और उद्योग बुरी तरह प्रभावित है। बैठक में मंडल मंत्री मनीष गुप्ता, गौरव सोनेजा, मनोज अग्रवाल, बृजेश यादव, संदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें