फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जनचौपाल में हाथ उठवाकर डीएम ने सरकारी योजनाओं का किया सत्यापन, लोगों की सुनीं समस्याएं

Sat, 20 Dec 2025 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर में शुक्रवार को जनचौपाल लगाकर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव की समस्या का गांव में समाधान सिद्धांत पर जोर दिया। 
विज्ञापन
जनचौपाल में अधिकारी को समस्या बताती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने काशी विद्यापीठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर में शुक्रवार को जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। हाथ उठवाकर सरकारी योजनाओं का सत्यापन किया। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समाधान कराने के निर्देश दिए। गांव की समस्या-गांव में समाधान के सिद्धांत पर सरकारी योजनाओं को गांव में लागू करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं। राशन, बिजली, पानी, दवा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास की जानकारी दी। जिन पात्र लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा। कहा कि कैंप लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। 

जनसुनवाई में डीएम ने विद्युत, हैंडपंप रिबोर, मनरेगा अंतर्गत तालाब निर्माण, गली-नाली निर्माण, दिव्यांगों की पेंशन, राशन वितरण, विधवा, वृद्धा पेंशन आदि लाभार्थियों से हाथ उठवाकर सत्यापन किया। अधिकतर लोगों ने हाथ उठाकर पुष्टि की कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने गांव में सफाई का कार्य तत्परता से कराने और ग्रामीणों से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IGNOU: इग्नू में दाखिले के लिए 31 जनवरी तक नामांकन करवा सकेंगे विद्यार्थी, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

 
डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवालय रामपुर का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय रामपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव के लोग इधर-उधर न भटकें। सभी काम अपने ही गांव के सचिवालय से कराए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें