फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: जलभराव का निरीक्षण करते समय कटहल नाले में फंसी डीएम की नाव, फिर बोट को सिर पर उठाकर चले पैदल

Thu, 24 Sep 2020 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
गोल घेरे में डीएम श्रीहरी प्रताप शाही, दूसरी ओर एसडीएम बांसडीह सर्वेश यादव भी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही कटहल नाला के बहाव का निरीक्षण करने निकले थे, तो उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


डीएम कटहल नाला का बहाव चेक करने नाव से निकले तो देवकली में नाव फंस गई। इस दौरान डीएम श्रीहरि प्रताप शाही को भी कर्मचारियों के साथ नाव हाथ पर उठाकर वहां से निकलना पड़ा। उनके साथ ही एसडीएम बांसडीह सर्वेश यादव भी थे।


अभी की स्थिति पर नजर डालें तो, बलिया में जलभराव विकट समस्या बन गई है। शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले तालाब बन गए हैं। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी यहां जलभराव की समस्या समाप्त नहीं हो रही है। जलभराव को दूर करने के लिए प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर कटहल नाला की सफाई कराई थी, फिर भी ये समस्या जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सच जानने के लिए गुरुवार को डीएम कटहल नाला के बहाव का निरीक्षण करने नाव से निकले थे। यह नाला सुरहा ताल को गंगा नदी से जोड़ता है। इस दौरान नाव देवकली में जलकुंभी में फंस गई। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ नाव को उठाकर सिर पर रख लिया। 100 मीटर वह पानी में पैदल चले।

सफाई होने के दावों की पोल अब डीएम के सामने खुल गई। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को फटकार लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें