फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजारी गांव में जमीन की खरीद-फरोख्त पर डीएम ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से तैयार होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए राजातालाब के गंजारी गांव में जमीन की खरीद फरोख्त और एग्रीमेंट पर जिलाधिकारी ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। हालांकि, गंजारी में स्टेडियम निर्माण के लिए अब तक अंतिम मुहर नहीं लगी है, मगर दलालों की अति सक्रियता के चलते एसडीएम राजातालाब की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। उधर, खेल मंत्रालय व बीसीसीआई ने शुक्रवार को जिले में प्रस्तावित स्टेडियम के लिए चिह्नित चारों स्थानों की दोबारा रिपोर्ट मांगी है। वहीं, बाकी तीनों जगहों के लिए आदेश नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीसीसीआई के सहयोग से प्रदेश सरकार तीसरे वर्ल्ड क्लास स्टेडियम को बनारस में बनाने की तैयारी में है। जिला प्रशासन की ओर से चार स्थानों पर जमीन का निरीक्षण पिछले दिनों केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया था। हालांकि अब तक किसी भी जगह पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। प्रदेश सरकार ने बजट में 95 करोड़ रुपये क्रिकेट स्टेडियम के लिए जारी किए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की जमीन पर बीसीसीआई वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने की तैयारी में है।
स्टेडियम के लिए जमीन पर निर्णय जल्द
पिछले दिनों खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने वाराणसी दौरे में चारों जमीनों का निरीक्षण किया था। विस्तृत रिपोर्ट भी प्रशासन से मांगी गई है। माना जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक स्टेडियम के लिए जमीन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम राजातालाब की जानकारी में आया कि गंजारी गांव में जमीन जल्दी जल्दी बिक रही है। इसलिए दलालों से बचाने के लिए खरीद फरोख्त पर रोक लगाई गई है। पिंडरा तहसील में ऐसी समस्या नहीं है। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें