फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी के लिए लाए गए पांच ऊंट पुलिस ले आई, डीएम ने प्रथा बंद करने की अपील की

Mon, 12 Aug 2019 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के सलेमपुरा, मदनपुरा और जैतपुरा क्षेत्र में कुर्बानी के लिए लाए गए पांच ऊंटों को रविवार की देर शाम पुलिस रामनगर ले गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर ऊंटों को रामनगर ले जाया गया है। इसके साथ ही सलेमपुरा, मदनपुरा और जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद सलेमपुरा, मदनपुरा और जैतपुरा क्षेत्र में कुर्बानी के लिए पांच ऊंट लाए गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार की रात एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एसएसपी और कई थानों की फोर्स के साथ डीएम सलेमपुरा पहुंचे।

ये भी पढ़े : सावन के अतिंम सोमवार पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी रात से कतारें
विज्ञापन


देर रात तक सलेमपुरा के बुजुर्गों से बातचीत कर डीएम ने बताया कि ऊंटों की कुर्बानी पर प्रतिबंध है और ऐसा ना किया जाए। हालांकि लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बातों से सहमत नहीं थे और उनका कहना था कि कुर्बानी पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

रविवार को भी इसे लेकर सलेमपुरा के लोगों में पसोपेश की स्थिति देखी गई और आखिरकार ऊंटों को पुलिस रामनगर ले गई। इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऊंटों की कुर्बानी प्रतिबंधित है। यह बात मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों को बताई गई तो वह प्रशासन का साथ देने को तैयार हो गए। उनकी सहमति के बाद ऊंटों को सुरक्षित तरीके से रामनगर ले जाया गया है। सभी ऊंट जहां से आए थे, उन्हें वहीं वापस भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़े : बकरीद में लोगों ने नमाज अदा की, एक-दूसरे को गले लग कर दी बधाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें