डीरेका कर्मियों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे में डीरेका के पूर्वी गेट से लंका होते हुए रविंद्रपुरी प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर जा रहे थे। इसी बीच मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने डीरेका कर्मियों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया।
डीरेका कर्मियों ने हाथ मे तिरंगा, काला झंडा और 'निगमीकरण वापस लो' लिखी तख्तियां लेकर डीरेका कर्मी गेट पर ही प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही मंत्री या जिलाधिकारी को पत्रक देने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एडीएम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही डीरेका कर्मियों ने निगमीकरण वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा और वापस चले गए।