फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी को मिली 9 एंबुलेंस की सौगात, अस्पताल में गंदी चादर देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री

Sat, 29 Jun 2019 02:40 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वाराणसी में निःशुल्क 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एस दौरान मंत्री को अस्पताल में खामियां दिखाई दी। जिससे नाराज होकर मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निःशुल्क 108 एंबुलेंस को रवाना करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता की। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज 712 नई एंबुलेंस को जोड़ा गया है। किसी को आवश्यकता पड़ने पर उसके पास 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाने की व्यवस्था थी।

जो सम्भव नहीं हो पा रहा था इसलिए केंद्र सरकार की मदद से आज 712 नई एंबुलेंस जोड़ने के साथ ही प्रदेश में अब इनकी संख्या लगभग 23 सौ हो गई है। जिले में इसके पहले 19 एंबुलेंस की सेवाएं जनता को उपलब्ध हो रही थीं। आज 9 एंबुलेंस को और जोड़ा गया जिससे इनकी संख्या अब 28 हो गई हैं। इसके साथ ही तीन लाईफ सपोर्ट सिस्टम की एंबुलेंस भी जनता की सेवा में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल राजकीय अस्पताल में दलालों के साथ डॉक्टरों की मिलीभगत की जानकारी होने पर मुख्य चिकित्साधीक्षक, डॉक्टर और लिपिक पर कार्रवाई की गई है। अभी कुछ लोगों की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने एमसीएच विंग के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए अगले महीने तक पीपीपी मॉडल पर शुरू करने को कहा। उधर मंडलीय अस्पताल के नेफ्रो वार्ड में गंदे चादर जमीन पर फेंके मिलने और जगह-जगह गंदगी मिलने पर बिफर पड़े।

इस पर कर्मचारी को फटकार लगाते हुए काम मे सुधार न लाने पर स्थानांतरण की चेतावनी भी दे दी। मंत्री से मरीजों ने पानी की व्यवस्था न होने की शिकायत की। जिस पर एसआईसी को तत्काल यहां वाटर कूलर लगवाने को कहा। इसके बाद मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी के सामने लगे वाटर कूलर का पानी भी पीया। वहां पर भी गंदगी मिली। करीब आधे घंटे के दौरे के बाद वह बीएचयू के लिए निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें