फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से डीएलडब्लू के इंजीनियर की मौत

Fri, 06 Oct 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
suicide at railway track
विज्ञापन
मुगलसराय-वाराणसी रेलमार्ग पर छित्तमपुर रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से डीएलडब्लू, वाराणसी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार (24) की मौत हो गई। वह इलाहाबाद के बहरिया थाने के करनाइल गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


 छित्तमपुर के लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा तो शोर मचाया। फिर इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो  जेब से परिचयपत्र मिला। इसके आधार पर पता चला कि उसका नाम अजय कुमार है और वह डीएलडब्ल्यू में सीनियर सेक्शन इंजीनियर था।

डायरी में लिखे फोन नंबर पर उसके घर सूचना दी गई। सुबह नौ बजे परिवार वाले पहुंचे। बताया कि युवक मूल रूप से इलाहाबाद के बहरिया थाना अंतर्गत करनाइल गांव का निवासी था। पिछले साल नवंबर में उसकी नौकरी लगी थी और एक दिन पहले ही उसकी ट्रेनिंग समाप्त हुई थी।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि वह अस्सी घाट पर रिश्तेदार के साथ रहता था। सूचना पाकर डीएलडब्ल्यू  से आए साथी कर्मचारियों ने बताया कि अजय की ड्यूटी गुरुवार की शाम चार बजे खत्म हुई थी और वह घर के लिए निकला था। वह छित्तमपुर कैसे आया, इसका पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें