109.36 करोड़ रुपये से हुआ था पहले चरण का निर्माण
पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अब वाराणसी में ही अंतरराष्ट्रीय मैच देखने को मिलेंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिम, स्पा, योगा सेंटर, पूल बिलियर्ड्स और कैफेटेरिया के साथ बैंक्वेट हॉल की भी सुविधा है। मल्टी स्पोर्ट्स, मल्टी लेवल आधुनिक इनडोर स्टेडियम में मानकों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है।
सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में फेज 1, 2 और 3 में होने वाले खेल
फेज 1- जी प्लस दो मंज़िल
बैडमिंटन-10 कोर्ट, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, कबड्डी, स्विमिंग पूल -ओलंपिक साइज, प्रैक्टिस/ वार्म अप पूल, बोर्ड गेम्स -चेस, कैरम, स्क्वैश के लिए -4 कोर्ट, बिलियर्ड्स, एरोबिक्स, क्रॉस ट्रेनिंग, कार्डियो जोन, -रिकवरी जोन, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग जोन
फेज 2- जी प्लस 2 - (शूटिंग स्पोर्ट्स) 10 मीटर 50 बे रेंज, 25 मीटर 25 बे रेंज, जी प्लस 3- कॉम्बैट स्पोर्ट्स में बॉक्सिंग ,जूडो ,कराटे,ताइक्वांडो,वेट लिफ्टिंग, वुशु, किक, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, फेनसिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग, -जी प्लस वन फील्ड व्यू चेंजिंग रूम
फेज 3 - क्रिकेट प्रैक्टिस फील्ड, वॉलीबॉल, फुटबाल, बास्केटबॉल, एथलेटिक ट्रैक 8 बे 400 मीटर, टेनिस कोर्ट, एम्फी थिएटर, वॉकिंग कम जॉगिंग ट्रैक, हॉस्टल बिल्डिंग (जी प्लस 4)-180 बेड, कोच के रहने की जगह।
सुनें इनकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को 'पदक लाओ पद पाओ' प्रेरित करते हैं। योगी सरकार पदक पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप अच्छी धनराशि भी दे रही है। अब अन्य प्रदेश भी खेलों में योगी सरकार का उदाहरण दे रहे हैं।
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में खेल का अनुकूल माहौल देते हुए यहां सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी की है। इससे गरीब खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ रहा है। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानक के उपकरणों व मैदान पर खेलने का अवसर मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मैचों में इसका फायदा भी मिलेगा। वाराणसी पूर्वांचल का केंद्र है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम पूर्वांचल के लिए वरदान साबित होगा।
ललित उपाध्याय, हॉकी ओलंपियन व डीएसपी