फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह क्या बात है: मंदिर स्वरूप में बनेगा वाराणसी का मंडलीय कार्यालय भवन, जिम के साथ ही होंगी ये सुविधाएं

Thu, 05 Oct 2023 04:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित जीप्लस 10 एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण मंदिर स्वरूप में होगा। कॉरपोरेट कार्यालय की तर्ज पर 10-10 मंजिल के दो टॉवर में मंडल स्तर के सभी कार्यालय होंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी मंडलीय कार्यालय की प्रस्तावित डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित जीप्लस 10 एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण मंदिर स्वरूप में होगा। कॉरपोरेट कार्यालय की तर्ज पर 10-10 मंजिल के दो टॉवर में मंडल स्तर के सभी कार्यालय होंगे। इससे एक ही जगह पर सभी लोगों का काम आसानी से हो जाएगा। सरकारी कार्यालयों के साथ ही भवन में कुछ आवश्यक व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह होगी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक और आइकॉनिक बिल्डिंग होगी। इस ग्रीन बिल्डिंग में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का पालन किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनाई जाएगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि करीब 6.5 एकड़ में ग्राउंड प्लस 10 -10 मंज़िल का टॉवर प्रस्तावित है।

कर्मचारियों के लिए जिम भी होगा

भवन में मंडलीय स्तर के लगभग 59 कार्यालय होंगे।  वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि भवन में कुछ आवश्यक व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। यहां बैंक, कैफेटेरिया, स्टेशनरी व उससे संबंधित दुकानें होंगी। साथ ही कर्मचारियों के लिए जिम भी होगा। अत्याधुनिक बहुमंजिला बिल्डिंग के निर्माण में लगभग 275 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले डमरू के आकार में बनना था ट्वीन टाॅवर

बता दें कि कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित डमरू के आकार वाली 18 मंजिला ट्वीन टाॅवर के लिए निजी विकासकर्ताओं के रुचि नहीं लेने के बाद अब इसके मॉडल में बदलाव किया गया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत प्रस्तावित इस भवन में खर्च अधिक आने के कारण प्रस्ताव को बदला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें