फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: यूपी की बालिका टीम ने जम्मू कश्मीर को 17-0 से रौंदा, आंचल ने किए सात गोल

Thu, 05 Oct 2023 04:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजस्थान के जयपुर रॉयल फुटबाल क्लब मैदान पर यूपी की महिला टीम ने जम्मू कश्मीर को 17-0 से रौंद दिया। यूपी की स्ट्राइकर आंचल पटेल ने सात गोल किए। 
विज्ञापन
यूपी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर रॉयल फुटबाल क्लब मैदान पर बुधवार को यूपी की महिला टीम ने जम्मू कश्मीर को 17-0 से रौंद दिया। यूपी की स्ट्राइकर आंचल पटेल ने सात गोल किए। बड़े अंतर से जीत कर यूपी बालिका टीम ने इतिहास रच दिया है। यह फुटबॉल इतिहास में यूपी की पहली सबसे बड़ी जीत है। उत्तर प्रदेश का अगला मैच मेघालय के साथ 8 अक्तूबर को है।

विज्ञापन


जूनियर नेशनल गर्ल्स फॉर बीसी राय फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच में यूपी के खिलाड़ियों ने जम्मू कश्मीर के गोल पोस्ट पर शुरुआत से ही आक्रमण शुरू कर दिया था। आंचल पटेल ने दूसरे मिनट में ही गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पांचवें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 2-0 पहुंचाया। आठवें मिनट में सरिता ने गोल किया। 11वें मिनट में रुक्मणी ने गोल कर टीम का स्कोर 4-0 पहुंचाया।

13वें मिनट में आंचल पटेल ने तीसरा गोल किया। 20वें मिनट में मिड फिल्डर प्रतिमा कुमारी ने गोल दागा। 30वें मिनट में स्ट्राइकर आंचल पटेल ने गोल कर यूपी को 7-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 47वें मिनट में रुक्मणी, 50वें मिनट में आंचल पटेल, 53वें मिनट में नंदनी यादव, 60वें मिनट में सरिता, 65वें मिनट में आंचल पटेल, 67वें मिनट में शालिनी वर्मा, 70वें मिनट में रुक्मिणी ने 14वां, 74वें मिनट में प्रतिमा कुमारी, 76वें मिनट में खुशबू पटेल और 80वें मिनट में आंचल पटेल ने गोल उत्तर प्रदेश का स्कोर 17-0 पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टीम ने किए सबसे ज्यादा गोल

फुटबॉल में 17-0 से किसी टीम को हराकर उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने 17-0 से जीत हासिल करने का इतिहास बनाया है। किसी भी वर्ग में उत्तर प्रदेश का यह सबसे ज्यादा गोल है। टीम मैनेजर मिर्जा बेग, चीफ कोच पूजा भट्ट और सहायक कोच प्रीति की देखरेख में उत्तर प्रदेश की गर्ल्स फुटबॉल टीम अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें