फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में वाराणसी के कमिश्नर: गंगा आरती के नाम पर वसूली पर भड़के, बोले- ऐसे लोगों को चिन्हित कर करें कार्रवाई

Wed, 12 Feb 2025 11:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मंडलायुक्त ने गोदौलिया क्षेत्र और गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा आरती के नाम पर वसूली की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने गोदौलिया क्षेत्र और गंगा घाटों का निरीक्षण किया - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलट प्रवाह के बीच मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बुधवार की शाम गोदौलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य घाटों पर भी गए। इस बीच कुछ लोगों ने गंगा आरती के नाम पर मनमानी वसूली की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की कि अनावश्यक रूप से घाट पर न खड़े हों। पुलिस-प्रशासनिक अफसर दर्शनार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने गोदौलिया और आसपास के दुकानदारों से बात की। साथ ही कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान अंदर ही रखें। 

सामान बाहर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ दुकानों के सामने पानी फैला मिला, तो सफाई रखने की चेतावनी दी। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, सफाई, रोशनी की व्यवस्था करने को कहा। महिलाओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें