फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: परिवार से बिछड़ी बुजुर्ग महिला, मंदिर न्यास की टीम ने CCTV की मदद से मिलवाया

Wed, 12 Feb 2025 10:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में राजस्थान से आया परिवार बुजुर्ग महिला के बिछड़ने पर परेशान दिखा। इस दौरान मंदिर न्यास की टीम ने उनकी मदद की। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में बिछड़ी हुई बुजुर्ग महिला मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए आए लोगों की सहायता के लिए मंदिर न्यास तैयार है। न्यास के अधिकारी व कार्मिक श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करने में पूरी निष्ठा से जुटे हैं। इसी क्रम में बुधवार को व्यवस्था का जायजा लेने निकले न्यास के अधिकारियों को राजस्थान के आनंदपुर से आया परिवार दर्शन के बाद उनसे बिछड़ी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को खोजने में परेशान दिखा। 

विज्ञापन


मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर बुजुर्ग महिला को खोजने के लिए न्यास की टीम को लगाया। इसके बाद धाम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर महिला को ट्रेस किया। इसके बाद काफी खोजबीन कर दशाश्वमेध घाट से उन्हें खोजकर धाम में लाकर परिवार से मिलाया गया। 

बिछड़ी बुजुर्ग महिला को अपने पास पाकर परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस परिवार ने महादेव की कृपा से बुजुर्ग महिला के मिलने की बात कहते हुए न्यास के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें