विधानसभा चुनाव के नामांकन में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से 17 फरवरी तक कचहरी की ओर सवा छह घंटे का डायवर्जन लागू किया है। किसी परेशानी से बचने के लिए रूट देख कर ही घर से निकलें।
कलेक्ट्रेट की ओर वाहनों संग प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सुबह दस बजे से अपराह्न सवा तीन के बीच हर प्रकार के वाहनों कोे कलेक्ट्रेट की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
जेपी मेहता से भोजूबीर की तरफ किसी भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। कचहरी से सर्किट हाउस की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन आवागमन नहीं करेंगे। भोजूबीर से दैत्राबीर तिराहे की तरफ हर प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी और नामांकन स्थल के आसपास हर प्रकार के वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
पढ़ेंः सातवें चरण के नामांकन को आज के बाद केवल दो दिन और, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में प्रत्याशी