फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः दुर्गा पंडाल में सजावट को लेकर भिड़े दो वर्गों के लोग, फोर्स तैनात

Fri, 19 Oct 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में दुर्गा पंडाल में सजावट और लाइटिंग को लेकर बुधवार की रात में दो वर्गों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया। वहीं सीओ, एसडीएम भी रात में ही मौके पर पहुंचे। हालात को समझते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में हुई।

गुरुवार को एसडीएम सगड़ी ने दोनों पक्षो को समझाया बुझाया और आदर्श दुर्गापूजा समिति के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता एव दूसरे पक्ष से मोहम्द कैफ, साकिन को शांतिभंग में चालान कर दिया जबकि बाकी लोगों को नाबालिग होने के कारण छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में मोहर्रम और दुर्गापूजा को लेकर ढोल बजाने और सजावट को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। अभी हाल ही में मोहर्रम पर ढोल बजाने को लेकर विवाद हुआ था तो दोनों पक्ष थाने पर पंचायत कर मामले को रफा दफा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें