फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गांधी मार्केट से विस्थापित दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदौलिया स्थित संजय गांधी मार्केट से विस्थापित दुकानदारों ने मंगलवार को मार्केट के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनकी दुकानों को तीन साल पहले उजाड़ दिया गया, लेकिन अबतक दुकान आवंटन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विस्थापित होने के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वह ढाई साल से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आय का स्रोत न होने के कारण सभी का घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें और किससे गुहार लगाएं। संजय गांधी मार्केट के अध्यक्ष राजेश लखानी ने कहा कि 18 अगस्त 2019 की रात 2.30 बजे हमारी दुकानें ध्वस्त कर दी गई थीं। प्रशासन ने लिखित रूप से दुकानें देने का वादा किया था, ढाई साल बाद भी दुकानें नहीं दी गई है। बता दें कि गोदौलिया स्थित मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए संजय गांधी मार्केट की दुकानों और तांगा स्टैंड को ध्वस्त किया गया था। संजय गांधी मार्केट और तांगा स्टैंड में सिंधी समाज के 30 से ज्यादा दुकानदारों की दुकानें थीं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें विस्थापित कर मल्टीलेवल पार्किंग बना दी गई लेकिन वादे के बावजूद उन्हें उनकी आजीविका के लिए दुकान देने में आज तक हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें