इसके बाद तत्कालीन आईजी रेंज के आदेश से अमित का तबादला जौनपुर कर दिया गया था। साथ ही इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई गई थी। जांच में अमित कुमार दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। अमित की पत्नी मीनाक्षी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं और उसकी प्रताड़ना से आजिज आकर उससे अलग रहती हैं।
बता दें कि अमित कुमार के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ की पुलिस ने अमित कुमार पर सितंबर 2022 में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अमित कुमार को बीते जनवरी महीने में मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।