फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू में गांधी शास्त्री जयंती पर दिव्यांगों को मिला तोहफा, कुलपति ने सहायता राशि में वृद्धि की

Wed, 02 Oct 2024 06:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू कैंपस में गांधाी शास्त्री जयंती मनाई गई। इस दौरान बीएचयू कुलपति ने दिव्यांगों की सहायता राशि 5000 से बढ़ाकर 10000 रूपये करने की बात कही। इस घोषणा के बाद दिव्यांगों ने कुलपति को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
गांधी शास्त्री जयंती पर संबोधित करते बीएचयू कुलपति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खबर बीएचयू कैंपस से है।गांधी और शास्त्री जयंती पर बीएचयू में स्मृति समारोह हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने दिव्यांगजन सहायता राशि को 5000 से बढ़ाकर 10000 रूपये कर दिया।

विज्ञापन


साथ ही अंत्योदय अन्न योजना कार्ड धारक छात्र-छात्राओं को एक बार 25000 रुपए कैश सहायता भी देने का फैसला लिया। इससे पहले कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की अगुवाई में बीएचयू के सदस्यों ने गांधी चबूतरा पर बापू को श्रद्धांजलि दी।

प्रोफेसर प्रवीण उधव के निर्देशन में 51 तबला साधकों ने तालांजलि काशी यात्रा के बैनर तले अद्भुत संगीतमय प्रस्तुति दी।

 कुलपति प्रो. जैन और आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अमित पात्रा ने विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह का समापन रामधुन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें