फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मो. शाहिद के नाम पर होगा डीरेका स्टेडियम का नामकरण, केंद्रीय मंत्री ने परवीन को दिया आश्वासन

Sun, 22 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन - फोटो : file photo
विज्ञापन
पद्मश्री ओलंपियन मो. शाहिद के नाम पर बनारस के डीरेका स्टेडियम का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से बातचीत चल रही है। सारी औपचारिकताएं पूरी होते ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यह आश्वासन शनिवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मो. शाहिद की परवीन को डीरेका के वीआईपी गेस्ट हाउस में मुलाकात के दौरान दिया। मो. शाहिद की पत्नी परवीन ने बताया कि रेल राज्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा है कि जल्द ही उनको खुशखबरी दी जाएगी। इसके पूर्व प्रदेश सरकार के खेल विभाग ने ओलंपियन की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट कराने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद परवीन ने दिल्ली जाकर मो. शाहिद को मिले पदक लौटाने का फैसला टाल दिया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल निदेशक आरपी सिंह ने शुक्रवार को उनके घर पहुंचकर यह जानकारी दी थी। खेल निदेशक ने बताया था कि अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन लालपुर स्थित एस्ट्रोटर्फ के मैदान पर किया जाएगा। विभाग इस आयोजन को हर साल कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें