फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी, सोनभद्र, भदोही और चंदौली के डीआईओएस का तबादला, जानिए कहां किसको मिली तैनाती

Thu, 15 Jul 2021 09:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह को चंदौली में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह चंदौली से विनोद राय को वाराणसी भेजा गया है। वहीं प्रवीण कुमार मिश्र की जगह रविशंकर को सोनभद्र में तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के 29 जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को बदल दिया। इनमें वाराणसी, चंदौली, भदोही और सोनभद्र के भी जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल हैं। वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह को चंदौली में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह चंदौली से विनोद राय को वाराणसी भेजा गया है। वहीं प्रवीण कुमार मिश्र की जगह रविशंकर को सोनभद्र में तैनाती दी गई है।  प्रवीण कुमार मिश्र को आगरा में डीआईओएस-द्वितीय बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रवीण कुमार मिश्र की जगह रविशंकर को सोनभद्र में तैनाती दी गई है। वह कौशांबी में डायट के उप प्राचार्य पद पर तैनात रविशंकर अब सोनभद्र में  डीआईओएस होंगे। वहीं नंदलाल गुप्त को भदोही का डीआईओएस नियुक्त किया गया है। 



वाराणसी में डीपीआरओ और उप कृषि निदेशक भी बदले
वाराणसी में डीपीआरओ, डीआईओएस के साथ ही उप कृषि निदेशक भी बदले गए हैं। शासन स्तर से प्रदेश के 29 डीपीआरओ का स्थानांतरण किया है। इसमें कुशीनगर में तैनात राघवेंद्र कुमार द्विवेदी को वाराणसी का डीपीआरओ बनाया गया है। इस पद पर वाराणसी में अब तक कार्यरत शाश्वत आनंद सिंह को लखनऊ के डीपीआरओ बने गए हैं।

विज्ञापन


उधर जिला विद्यालय निरीक्षक का भी तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह को चंदौली भेजा गया है। इनकी जगह चंदौली के जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय को वाराणसी भेजा गया है। इसके अलावा अखिलेश कुमार सिंह अब जिले के नए उप कृषि निदेशक होंगे। जो स्मिता वर्मा की जगह लेंगे। अखिलेश इससे पहले मिर्जापुर में कार्यरत थे। वही वाराणसी में तैनात स्मिता का लखनऊ में तबादला हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें