फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेचने वाले के बेटे को टिकट सिर्फ नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं : निरहुआ

Sat, 19 Oct 2019 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
रोड शो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और विजय राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। भाजपा, मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तैयारियों में जुटी हुई है। उपचुनाव के चुनाव-प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर के लिए भोजपुरी सिने स्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ रोड शो करने पहुंचे।

विज्ञापन


घोसी विधानसभा के खालिसपुर स्थित डा भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने रोड शो शुरू किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी के तहत पीएम मोदी ने घोसी विधानसभा से सब्जी भेजने वाले के बेटे को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे छोटे इंसान को भी प्रधानमंत्री ने टिकट देकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम के सामने चुनौती देने के लिए खड़ा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का रोड शो अदरी, मझवारा, कोइरियापार होते हुए घोसी पहुंचेगा। जहां पर आयोजित जनसभा को भी निरहुआ संबोधित करेंगे। रोड शो के दौरान निरहुआ की एक झलक पाने और सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रही।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके पर एमएलसी यशवंत सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह, गणेश सिंह, बजरंगी सिंह, अखिलेश तिवारी,नीरज शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें