फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर ब्लास्ट: घायल लोग एक-एक कर मौत के मुंह में समा रहे, तीन बेटी और पत्नी की मौत से मचा कोहराम

Sat, 19 Oct 2019 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सिलिंडर ब्लास्ट से जमींदोज हुए मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा में सोमवार को रसोई गैस रिसाव के बाद विस्फोट में घायल एक महिला और युवती की उपचार के दौरान के दौरान मौत हो गई। इसके साथ मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई।

विज्ञापन


वलीदपुर के बिचलापुरा मोहल्ला निवासी स्व. छोटू शर्मा के घर में रसोई गैस रिसाव के बाद विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे। घायलों को वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। तब से उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार सुबह कन्हैया की बेटी सोनम(21) की इलाज के दौरान मौत हो गई, तो वहीं शुक्रवार दोपहर कन्हैया की पत्नी मंशा(53)बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के दिन कन्हैया की दो पुत्रियों सरिता(22) और सिंपी(18) की मौत हुई थी। अभी कन्हैया की मां और एक बेटी अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अब तक कन्हैया, दो बेटियों और पत्नी को खो चुका है। तीन मौतों ने उसे तोड़ कर रख दिया है। उधर, सूचना मिलने पर लोग कन्हैया को सांत्वना देने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें