फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरईगांव के दिलीप कुमार बने मिस्टर स्मार्ट, करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें, इसके लिए मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन का आयोजन कराया जा रहा है। बुधवार को चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पियरी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आयोजित सम्मेलन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिलीप कुमार को ‘मिस्टर स्मार्ट’ चुना गया। गुरुदयाल पटेल को द्वितीय, अजय कुमार राय को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि परिवार नियोजन में जितनी जिम्मेदारी महिलाओं की है उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी और सहभागिता पुरुषों की भी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि चिरईगांव ब्लॉक को चुना गया है। यहां परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्थायी साधनों की सुविधा एवं उपलब्धता बेहतर स्थिति में है। सम्मेलन में करीब 21 जोड़ों के साथ परिवार नियोजन से जुड़ी जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (डीएचईआईओ) हरिवंश यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ) डॉ. मानसी गुप्ता ने नसबंदी के साथ ही खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें