गणेश पूजन के साथ डिजिटल रामलीला की शुरूआत काशी में हो गई। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने डिजिटल रामायण का लोकार्पण बुधवार को किया। कोरोना संक्रमण के दौरान घाट वाक की ओर से डिजिटल रामलीला का रोजाना प्रसारण किया जाएगा।
बुधवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने रामलीला के मुखौटे और घर घर रामलीला पुस्तक का लोकार्पण किया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने भगवान श्री संकटमोचन जी की प्रार्थना में लिखा है कि यत्र तत्र रघुनाथ कीर्तन तत्र कृत मस्तकान्जलि। वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनं मारूतिं नमत राक्षसान्तक। अर्थात् जहां किसी भी स्थान पर प्रभु राम का यश गायन होता है, वहीं हनुमान जी अपने मस्तक को अंजलि बनाकर सर झुकाए राम कथा श्रवण करते हैं।